सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। श्री साहयक क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब को तीस रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। विजेता टीम के शलोक चतुर्वेदी की सटीक ( 7 – 3 – 11 – 3 ) गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
रविवार को मिलिनियम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री सहायक क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 149 रन ( कौशल निषाद 38, अनुराग 20, शौर्य 11 रन, आर्य कुशवाहा 3/45, रोहित कुमार 2/22, पंकज शर्मा 2/23, आरव चावला 1/12, अभिनव 1/19 ) पर बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.1 ओवर में 119 रन ( पार्थ सिंह 48, आरव चावला 29 रन, शलोक चतुर्वेदी 3/11, कुशाग्र पांडेय 2/28, अनुराग 2/30, शौर्य 1/12 ) पर सिमट गई। मैच के बाद मैच के मुख्य अतिथि प्रतियोगिता के संयोजक आशीष पांडेय ने शलोक चतुर्वेदी को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

