अलावल देवरिया (गोण्डा) 30 नवंबर।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविन्द यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वाड को सुदृढ़ बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभिन्न हेल्प लाइन नंबर्स की मदद लें। गांव की ग्रामीण महिलाओं को इक_ा कर रविवार स्पेशल बहू बेटी सम्मेलन कर महिलाओं की समस्या पूछी गई व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी? गई। महिलाओं से गांव में किसी बहू बेटी पर होने वाले घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी पूछी गई। जिस पर महिलाओं द्वारा कुशलता व्यक्त की गई। ग्राम विद्यानगर,तुर्काडीहा,कैमी क्षेत्र में भ्रमण किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत आत्म निर्भर सशक्त समाज में समान अधिकार दिलाने हेतु जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 एंटीरोमियो कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आने-जाने वाली महिलाओं को जागरूक किया गया। कानून की जानकारी देते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत लाल कार्ड देने के सम्बंध में बालिका व महिलाओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। एण्टी रोमियो टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, कांस्टेबल रमेश यादव, महिला कांस्टेबल कविता यादव, महिला कांस्टेबल विनीता शामिल रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

