:-गोण्डा के लिए गर्व का पल, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज गोवा में प्रतियोगिता में दिखेगा जलवा।
गोण्डा 30 नवंबर। उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम के लिए धर्म नारायन शर्मा एक बार फिर पुन: चयन हुआ।
बताते चलें कि अधिशासी अभियंता प्रखंड लखनऊ में कार्य रत अवर अभियंता धर्म नारायन शर्मा का प्रदेश फुटबॉल टीम में पुन: चयन हुआ है गोवा में सांताक्रुज में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। श्री शर्मा ने अपनी फिटनेस, तकनीक और खेल-प्रबंधन क्षमता से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
बताया गया है कि चयनित टीम आगामी सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यह प्रतियोगिता 8 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक सांताक्रुज फुटबॉल मैदान गोवा में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
धर्म नारायन शर्मा के चयन की सूचना मिलते ही जिले के खेलप्रेमियों और स्थानीय खिलाडिय़ों में तथा विभागों मे खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाडिय़ों ने कहा कि धर्म नारायन लंबे समय से निरंतर मेहनत कर रहे हैं और उनका चयन गोण्डा के युवा खिलाडिय़ों को प्रेरित करेगा। उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम में चयन होने पर अधिशासी अभियंता अजय यादव, सहायक अभियंता अरविंद यादव, अभिनव अवर अभियंता महेश वर्मा संजय शुक्ला विक्रांत सौरभ आशीष बड़े बाबू धीरज महेंद्र गौरव पाल शिव मोहन श्यामू बृजेश अनिल अजय विक्रम सिंह भाई लाल संजय नवीन कमल अवधेश केदारनाथ सालू गुड्डू, गुरुबचन शर्मा,शिवकुमार अश्वनी कुमार सहायक अभियंता अभिनव त्रिपाठी अभिनेष उदय यादव अभिनव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना दी। प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि धर्म नारायन शर्मा आने वाली प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर न केवल टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, बल्कि गोंडा जिले का नाम रोशन करेंगे।
स्थानीय खेल जगत में धर्म नारायन का पुन चयन होने को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेलप्रेमियों का कहना है कि यदि इसी तरह जिला स्तर पर खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन और अवसर मिलते रहें, तो गोंडा खेल की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

