मिल्कीपुर-अयेध्या 30 नवंबर (आरएनएस )। कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत में एक 17 वर्षीय छात्रा ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 11 की छात्रा थी। घटना के समय छात्रा की मां घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक निमंत्रण में गए हुए थे। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने कुमारगंज पुलिस को सूचित किया। परिवार के सदस्य छात्रा को आनन-फानन में स्थानीय सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में छात्रा ने पढ़ाई जारी न रखने की इच्छा व्यक्त की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

