अल्मोड़ा 1 दिसंबर (आरएनएस)। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनु भण्डारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, संस्थानों, समूहों और कॉरपोरेट इकाइयों को इस वर्ष एसडीजी अचीवर 2024-25 के लिए चयनित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन पहलों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है, जिनसे सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रभावी योगदान हो रहा है। रेनु भण्डारी ने कहा कि यह पहल न केवल सक्रिय रूप से कार्य कर रहे व्यक्तियों और संस्थानों का उत्साह बढ़ाएगी, बल्कि अधिक लोगों को सतत विकास लक्ष्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करने की प्रेरणा भी देगी। इससे एसडीजी का स्थानीकरण ग्राम और विकासखंड स्तर तक संभव हो सकेगा। इस वर्ष एसडीजी यंग अचीवर पुरस्कार की एक नई श्रेणी भी जोड़ी गई है। इसके अंतर्गत 15 से 29 वर्ष की आयु के वे युवा सम्मानित किए जाएंगे जो अपने नवाचारों के माध्यम से उत्तराखंड में सकारात्मक और सतत परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आजीविका, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल एवं स्वच्छता, ऊर्जा, उद्योग, उद्यमिता, जलवायु परिवर्तन, वानिकी, उद्यान, आर्थिक मुद्दों और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थान पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति या संस्थान अपना विस्तृत विवरण ह्वद्म.ष्श्चश्चद्दद्दञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व
पर भेज सकते हैं। नामांकन प्रपत्र तथा नियम और शर्तें ष्श्चश्चद्दद्द.ह्वद्म.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

