अल्मोड़ा 1 दिसंबर (आरएनएस)। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जवानों को सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने किया। उन्होंने जवानों से अपने आसपास, कार्यालयों और पार्क तथा बाजार जैसे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प को दृढ़ता से निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कमांडेंट (प्रशासन) बी. सी. जोशी, उप कमांडेंट (सामान्य) वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप कमांडेंट (संचार) रविनन्द झा, उप कमांडेंट (सामान्य) विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट (अनुसचिवीय) राजकुमार, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा सहित अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को सतत प्रयास के रूप में अपनाने की शपथ ली और परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

