पिथौरागढ़ 1 दिसंबर (आरएनएस)। मुनस्यारी व धारचूला बचाओ संघर्ष समिति ने तीन हत्याकांडों में शामिल अपराधी नहीं पकडऩे पर आक्रोश जताया है। समिति के संयोजक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि 5 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिले से लेकर देहरादून तक धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बना दी गई है। उसी दिन इसकी भी घोषणा की जाएगी। उन्होंने जल्द अपराधियों को पकडने की मांग उठाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

