० अत्याधुनिक हथियारों का किया गया जखीरा बरामद
बीजापुर, 03 दिसम्बर (आरएनएस)। बुधवार 3 दिसंबर को बीजापुर – दंतेवाड़ा सीमा पर हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के अब तक पिपुल्स लिबरेशन गुरिल्लाा आर्मी कंपनी क्रमांक 02 के कमांडर और कुख्यात माओवादी कैडर डीवीसीएम मोडियामी वेल्ला (रिवर्ड 08 लाख) सहित कुल 12 माओवादी कैडरों मारे गए है, पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। मुठभेड़ स्थल से मारे गए माओवादियों के पास से एलएमजी, मशीन गन, एके 47, एसएलआर, इंसास और 303 राइफल सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से बरामद अन्य माओवादियों के मृत शरीरों की शिनाख्त अभी किया जाना शेष है। इस मुठभेड़ में बीजापुर डिस्टिक्ट रिजर्व गार्ड के 03 जवान शहीद। शहीद जवानों का विवरण – 1.शहीद प्रधान आरक्षक मोनू ञ्च मोहन बडड़ी, डिस्टिक्ट रिजर्व गार्ड बीजापुर — मूल निवासी थाना माड़ेद क्षेत्र, जिला बीजापुर। 2. शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे, ष्ठक्रत्र बीजापुर — मूल निवासी थाना नेलसनार क्षेत्र , जिला बीजापुर। 3. शहीद जवान रमेश सोड़ी, डिस्टिक्ट रिजर्व गार्ड बीजापुर — मूल निवासी थाना आवापल्ली क्षेत्र, जिला बीजापुर। मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के 02 जवान घायल, लेकिन खतरे से बाहर। घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अतिरिक्त बल (रीइन्फोर्समेंट) क्षेत्र में भेजा गया है। पर्याप्त फोर्स तैनात है तथा इलाके को कॉर्डन कर सघन सर्चिंग की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है तथा लगातार मॉनिटर की जा रही है। ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समय अधिक विवरण साझा नहीं किए जा सकते। उपयुक्त समय पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

