दुर्ग 1 मई (आरएनएस) रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने लगा और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने लगा लेकिन यह खेल ज्यादा देर नहीं चला क्योंकि थाना वैशाली नगर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पूरी बाजी पलट दी, 1 मई 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हुई, टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और जैसे ही आरोपी ने पुलिस को देखा वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस की तेजी के आगे उसकी एक न चली और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया, पकड़े गए आरोपी की पहचान लोकेश यादव उर्फ बाली पिता अज्ञात, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड 27 थाना खुर्सीपार भिलाई के रूप में हुई जो हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजन को धमका रहा था, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया जो मौके पर दहशत फैलाने का सबसे बड़ा सबूत बना, जांच में आरोपी का कृत्य गंभीर पाया गया और तत्काल अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की त्वरित और सटीक रणनीति ने बड़ी घटना को होने से पहले ही रोक दिया और इलाके में फिर से शांति बहाल कर दी, पुलिस के अनुसार आरोपी का मकसद आमजन में डर पैदा कर माहौल बिगाड़ना था लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया, दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है, बहरहाल यह कार्रवाई यह बताने के लिए काफी है कि अब सड़कों पर दहशत फैलाने वालों की जगह सीधे सलाखों के पीछे तय है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

