कोरबा 04 दिसम्बर (आरएनएस)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा 07 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक जिला के सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में आयोजित की गई है।
जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिषन प्राधिकरण कोरबा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा में सचिवालय राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा कोरबा जिले को 27960 परीक्षार्थियों का लक्ष्य दिया गया है। तद्नुसार कोरबा विकासखंड को 5517, करतला को 6156, कटघोरा को 7106, पाली को 5657 और पोंड़ीउपरोड़ा को 3524 परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराने का लक्ष्य दिया गया है। परीक्षा संबंधी आवष्यक दिषा निर्देष एवंत ैयारी के संबंध में जिला एवं विकासखंड स्तर पर समस्त बीईओ, बीआरसी एवं सीएसी की बैठकें आयोजित कर परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करने को कहा गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

