नईदिल्ली,04 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से ठीक पहले दोनों देशों में एक अहम समझौता हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने रूस से परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी को लीज पर लेने के लिए समझौता किया है। इसके लिए भारत रूस को 16,700 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। यह करार ऐसे समय हुआ है, जब हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों ने भारतीय नौसेना की और मजबूत करने की जरूरत पैदा की है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि लीज पर बातचीत कीमतों को लेकर मतभेदों के कारण बार-बार रुकी रही। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने अब शर्तों को अंतिम रूप दे दिया है और भारतीय अधिकारी एक रूसी शिपयार्ड का दौरा कर पनडुब्बी उत्पादन सुविधा की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि भारत को 2 साल के भीतर पनडुब्बी मिल सकती है, हालांकि परियोजना की तकनीकी जटिलता के कारण समयसीमा में देरी हो सकती है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

