जशपुर, 04 दिसंबर (आरएनएस)। जशपुर पुलिस ने फिर एक बार 120 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। धान को चार पिकअप वाहनों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ लाकर खपाने की कोशिश की जा रही थी। मामले में पुलिस ने धान से लदे चार पिकअप वाहनों को जब्त किया है। जब्त धान की कीमत तीन लाख रूपये बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र का है।
बता दें कि जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध धान की आमद रोकने हेतु लगातार संभावित रास्तों पर नजर रखे हुए है, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है और पुलिस द्वारा सरहदी क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग भी की जा रही है। इस कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र में अवैध धान से लदी चार पिकअप वाहनों को पकड़ा है तथा वाहनों से 120 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

