नई दिल्ली/रायपुर, 25 जून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और संचार सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा केंद्रों और जनसुविधा केंद्रों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को घर के निकट ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब विकास और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। चित्रकोट फॉल, तीरथगढ़ फॉल और कांगेर वेली नेशनल पार्क जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है तथा शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर में हो रहे विकास कार्यों और जनहित की पहलों की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

