धमतरी, 05 दिसंबर (आरएनएस)। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा संचालित विकलांग स्वरोजगार योजना एवं राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली के लिए जिले में 9 से 19 दिसंबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि 9 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक कलेक्टोरेट प्रथम तल कक्ष क्रमांक 48 स्थित जिला अंत्यावसायी धमतरी में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 11 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक जनपद पंचायत भवन कुरूद, 12 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक जनपद पंचायत भवन मगरलोड और 19 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक कृषि उपज मंडी के सामने स्थित अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र नगरी में ऋण वसूली शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हितग्राहियों को शिविर में ऋण की किश्त राशि जमा कर रसीद प्राप्त करने और दाण्डिक ब्याज से बचने के लिए सम्पूर्ण बकाया राशि अदा करने कहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

