लालगंज, प्रतापगढ़,06 दिसंबर (आरएनएस)। बारात में डांस के दौरान हुई मारपीट की घटना में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के उप निरीक्षक राजेन्द्रराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पूरे चोप सिंह गांव क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव निवासी शिवशंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 लालता प्रसाद पाण्डेय के यहां बीती उन्तीस नवंबर को आयी बारात में डांस के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर नशे की हालत में लोगों ने मारपीट की। जिसमें शैलेन्द्र कुमार सोनी व विवेक कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना जांच में सही पाए जाने पर दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

