रुड़की,06 दिसंबर (आरएनएस)। दिशा की बैठक में शनिवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने एडीबी की ओर से रुड़की में कराए गए खराब कार्यों को लेकर सवाल उठाए। कहा कि खराब कार्यों की वजह से शहर में सड़कें बार-बार धंस रही हैं और मकानों में दरारें आ गई हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रकरण की जांच के लिए समिति बनाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीएम मयूर दीक्षित के समक्ष विधायक बत्रा ने कहा कि गणेशपुर में कई सड़के खस्ताहाल हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढों के कारण आवाजाही में क्षेत्रवासियों को दिक्कत हो रही है। मकानों में दरारें आने से प्रभावित परिवार दहशत में जी रहे हैं। कुछ लोग अपना मकान छोड़कर किराये के मकान में रह रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

