रुड़की,06 दिसंबर (आरएनएस)। वाहन की टक्कर से बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि ग्राम हिराहेड़ी निवासी 25 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र मांगेराम भगवानपुर की ओर से इकबालपुर होकर शुक्रवार देर शाम अपने घर बाइक से जा रहा था। इकबालपुर में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे की बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

