रुड़की,06 दिसंबर (आरएनएस)। मकान का निर्माण करने के लिए एक आरोपी ने विद्युत लाइन काट दी। विद्युत लाइन काटने से ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मुंडलाना बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता संजना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 नवंबर को ग्राम मुंडलाना निवासी नरेंद्र कुमार ने अपने आवासीय भवन का निर्माण करने के लिए बिना विद्युत विभाग को सूचना दिए एलटी लाइन को काट दिया। यह लाइन घोसीपुरा के मुख्य सड़क पर स्थित 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी हुई थी, जिस पर चार ट्यूबवेलो के कनेक्शन हैं। आरोपी द्वारा लाइन काटने के कारण दो ट्यूबवेलों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

