रुड़की,06 दिसंबर (आरएनएस)। थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष अजय शाह ने कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का आईना हैं और उनके अनुभव से बेहतर समाज बनाया जा सकता है। किसी भी पारिवारिक, मोहल्लाई या अन्य समस्या को बिना झिझक पुलिस को बताने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने सभी के फोन नंबर लेकर अपना नंबर भी उपलब्ध कराया। अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की विशेष निगरानी रखने की बात कही। बैठक में राव कुर्बान अली, चौधरी बिरम सिंह, शीशपाल, यशवीर सिंह, धर्मपाल, किताब सिंह, प्रमोद शर्मा, डॉ. जोध सिंह, अरविंद कुमार, शमशाद आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

