न्यूयॉर्क ,07 दिसंबर । यूरोपीय यूनियन की ओर से ‘एक्सÓ पर 140 मिलियन का जुर्माना लगाए जाने के बाद एलन मस्क का गुस्सा फूटा है। मस्क ने अपने 230 मिलियन फॉलोअर्स से कहा कि यूरोपीय यूनियन को खत्म कर देना चाहिए।
एक्स पर ईयू के कंट्रोल करने के इरादे के टेस्ट के तौर पर देखी जा रही एक हाई-प्रोफाइल जांच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर ब्लॉक के डिजिटल नियमों को तोडऩे के लिए 120 मिलियन यूरो यानी 140 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया। यूरोपीय यूनियन के इस एक्शन की ट्रंप प्रशासन ने आलोचना की।
जुर्माने के आहत मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया, श्व को खत्म देना चाहिए और संप्रभुता अलग-अलग देशों को वापस मिलनी चाहिए, ताकि सरकारें अपने लोगों का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें।
ङ्ग के खिलाफ यह जुर्माना यूरोपियन कमीशन द्वारा अपने डिजिटल सर्विसेज एक्ट (ष्ठस््र) के तहत कंटेंट पर लगाया गया पहला जुर्माना था। कमीशन ने कहा कि एक्स ष्ठस््र के पारदर्शिता दायित्व का उल्लंघन करने का दोषी है।
इसमें कहा गया है कि उल्लंघनों में कथित तौर पर वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए प्लेटफॉर्म के ब्लू टिक का भ्रामक डिजाइन और रिसर्चर्स को पब्लिक डेटा तक पहुंच प्रदान करने में इसकी विफलता शामिल है। कमीशन ने आगे कहा कि एक्स अपने विज्ञापन के बारे में भी पर्याप्त रूप से पारदर्शी नहीं था।
00

