अयोध्या 7 दिसंबर (आरएनएस )। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने एक बार फिर से एक हृदय रोगी की जान बचा ली। शहर के ही रोहिणी कालोनी निवासी अरुण कृष्ण उपाध्याय ( 62) सीने में तेज दर्द, घबराहट की समस्या लेकर इमरजेंसी ओ0पी0डी0 में 5 दिसम्बर की रात 10:30 पर आये। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. वीरेंद्र वर्मा ने कुशलता के साथ त्वरित चिकित्सी चिकित्सकीय परीक्षण किया तथा ईसीजी करवाया। परीक्षण में अरुण कृष्ण उपाध्याय को टाइप-2 डायबिटीज के साथ हृदयाघात की पुष्टि हुयी । डा. राम मनोहर लोहिया की स्टेम केयर यूनिट के से अविलम्ब संस्तुति प्राप्त करके टेनेक्टाप्लेस इंजेक्शन दे मरीज की जान बचा ली। टेनेक्टाप्लेस हृदयाघात के मरीजों के लिये संजीवनी है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 50 हजार रूपये है। उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों, कि जिला चिकित्सालयों में यह जीवन रक्षक औषधि नि:शुल्क उपलब्ध कराती है। अरुण कृष्ण उपाध्याय के परिजनों ने डा. वीरेन्द्र वर्मा का आभार व्यक्त किया एवं सरकार के इस अनूठी पहल की सराहना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

