प्रयागराज 27 अप्रैल (आरएनएस)। एसएससी इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस और सीनियर वर्ग में गोल्ड हाउस ने जीत दर्ज की।
कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए जूनियर वर्ग के मैच में ग्रीन हाउस ने 12 ओवर में 62 रन (मोहम्मद आकिब इमरान 32, सक्षम 11, आबान अहमद 2/12) बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस ने नौ ओवर में दो विकेट पर 63 रन (पार्थ 30 नाबाद, यूसुफ व मोहम्मद आकिब इमरान एक-एक विकेट) बना लिए।
सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन (रिशित नांग्यान 58, अब्बास 23, अथर्व कुमार 2/13, अनंत, राघव श्रीनेत्र, यथार्थ व हमजा हसन एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गोल्ड हाउस ने 11.5 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन (यशवर्धन सिंह 49 नाबाद, जैनुल रिजवी 19 नाबाद, अथर्व कुमार 16, मोहम्मद रैय्यान 2/26, गीतांश गुप्ता, श्रेष्ठ चित्रांशी व विष्णु चौरसिया एक-एक विकेट) बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

