प्रयागराज 27 अप्रैल (आरएनएस)। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं संभागीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एएफएस, गोरखपुर, बमरौली और न्यू कैंट प्रथम पाली ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट मैदान पर सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में केवी एएफएस गोरखपुर ने 10 ओवर में दो विकेट पर 101 रन (विशाल 55, अश्विन 13 नाबाद, आयुष दुबे व सामर्थ एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में केवी बीएचयू प्रथम पाली की टीम 10 ओवर में पांच विकेट पर 77 रन (आयुष दुबे 23, राघव 14, किशन सिंह 2/17, विशाल व आर्यन सिंह एक-एक विकेट) ही बना सकी।
दूसरे मैच में केवी बमरौली ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन (दिव्यांशु सिंह 30, आदित्य यादव 26 नाबाद, पवन पांडेय 23, शिवम, अभिराज पांडेय, शिखर उपाध्याय एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में केवी बलिया की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 68 रन (शिखर उपाध्याय 18 नाबाद, आदर्श यादव 18, दिव्यांशु सिंह 3/00, रुद्र प्रताप व पवन पांडेय एक-एक विकेट) ही बन सकी।
तीसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रथम पाली ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन (अध्ययन कुशवाहा 39 नाबाद, पार्थ 16, आयुष व विद्यांश एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में बीएचयू प्रथम पाली की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन (समर प्रताप 22, राघव 19, अध्ययन कुशवाहा 3/25, अंश मिश्रा 2/11) ही बना सकी। इससे पूर्व न्यू कैंट द्वितीय पाली के क्रीड़ाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता एवं अब्दुल कादिर ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
चौथे मैच में केवी बमरौली ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 45 रन (पवन पांडेय 19, प्रारंभ यादव 2/03) बनाए। जवाब में केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 3.3 ओवर में बिना विकेट खोए 51 रन (अभिनव यादव 29 नाबाद, हर्षित 10 नाबाद) बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

