प्रयागराज 27 अप्रैल (आरएनएस)। जिला महिला व्यापार मंडल के विस्तार के अंतर्गत आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन द्वारा प्रीति जायसवाल को इवेंट ऑर्गनाइजऱ तथा भावना गुप्ता को प्रोग्राम मैनेजर के रूप में नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की गई एवं उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में महासचिव पल्लवी अरोड़ा, उपाध्यक्ष हिना खान एवं कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
यह जानकारी देते हुए जिला महिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी मो अकरम शगुन ने बताया कि महिलाएं आज समाज और व्यापार दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। उनका नेतृत्व और आत्मनिर्भरता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

