अयोध्या 7 दिसंबर (आरएनएस )। अयोध्या कैंट जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पुराना माल गोदाम के सामने बनी पानी टंकी के पास से शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से चोरी का माल बरामद कर दो मामलों का खुलासा किया है। जीआरपी अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि दर्ज मामले की विवेचना और कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी जीआरपी अयोध्या धाम उपनिरीक्षक चन्द्रमणि पाण्डेय और रामनारायण यादव की टीम ने जितेन्द्र लोना (25 वर्ष) निवासी ग्राम सेमउरखानपुर थाना हंसवर जिला अम्बेडकरनगर को पकड़ा है। इसके पास से एक मोबाइल व 1280 रूपये बरामद हुआ है। बरामद मोबाइल उसने साढ़े तीन माह पूर्व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर बैठे एक व्यक्ति से चुराया था। जबकि चार माह पूर्व छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के एसी डिब्बा से एक महिला के गले से उसका मंगलसूत्र और बैग चोरी किया था। बरामद रकम मंगलसूत्र के बिक्री की बची रकम है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

