बस्ती 7 दिसंबर (आरएनएस)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा सुकाली चौराहे पर एक दुकान में संतकबीरनगर जनपद निवासी 20वर्षीय दिवेश गुप्ता पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी मोलनापुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ने दुपट्टे का फंदा लगाकर छट की कुडी से लटक कर जान दे दिया।जांच में दिवंगत की जेब से एक सोसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने किसी को दोषी न मानते हुए जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखा है।अब सवाल ये है कि दिवेश ने ही सोसाइड नोट लिखा या किसी ने गुमराह करने के लिए ये कहानी दिवेश गुप्ता पुत्र रामानंद गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष ग्राम मोलनापुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है । मौके पर मृतक के परिजन व ग्रामीण मौजूद मिले । मृतक दिवेश का शव धर्मात्मा यादव उर्फ कोईल पुत्र साधु यादव निवासी पिपरा सुकली थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के दुकान में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाया था । दुकान का शटर बंद था । मृतक के जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें किसी को दोषी न बताते हुए जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करना अंकित है।ज्ञात हुआ कि मृतक दिवेश मुंडेरवा में धर्मात्मा यादव उर्फ कोईल के पास रहकर गाड़ी चलाने का कार्य करता था तथा उसी दुकान में रहता था । दुकान के बगल में रहने वाले लड़के आकाश गौड़ द्वारा सुबह करीब 7.30 बजे दिवेश को उक्त अवस्था में देखा था और सभी को सूचित किया था । मृतक के पिता रामानंद गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द के प्रार्थना पत्र के आधार पर सूचना दर्ज कर शव का नियमानुसार पंचायतनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस बस्ती भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

