रुड़की,07 दिसंबर (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के ग्राम बेहडेकी सैदाबाद निवासी एक महिला को साइबर ठगों ने उसके बेटे की हत्या की धमकी देकर 50 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। पीडि़त आशु त्यागी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 1 दिसंबर को उसकी मां के फोन पर अज्ञात कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए एक नंबर पर 50 हजार रुपये डालने को कहा। पैसे न देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से डरकर पीडि़त की मां ने तत्काल 50 हजार रुपये निकालकर बताए गए नंबर पर भेज दिए। कई दिनों तक मां के सहमे रहने पर बेटे ने पूछताछ की, तब जाकर मामला सामने आया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

