रुड़की,07 दिसंबर (आरएनएस)। नगर की प्राणवी सोशल सर्विस सेंटर की ओर से रविवार को भंगेड़ी और खंजरपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर जरुरतमंद परिवार के बच्चों को कपड़े और जूते वितरित किए गए। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक राकेश कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से लगातार निर्धन लोगों के लिए शिविर लगाकर उनकी सहायता की जाती है। उन्होंने बताया कि शिविर में एक कैंसर पीडि़त की सहायता के लिए उन्हें 10 हजार रुपए दिए गए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य बीना, नर्मता, सोमदत्त, विकास कुमार, शैंकी, अर्णव कुमार, निहारा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

