रुड़की,07 दिसंबर (आरएनएस)। बिजली विभाग की टीम ने माधोपुर और सालियर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। अभियंता सुखपाल की टीम ने जांच में पाया कि तीनों उपभोक्ता कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे। आरोपियों के विद्युत केबल जप्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गंगनहर कोतवाल मनोहर भंडारी ने बताया कि अभियंता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

