रुड़की,07 दिसंबर (आरएनएस)। रविवार दोपहर कार व बाइक की मामूली भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते कार में भी तोंडफ़ोड़ की गई। बाइक सवार दो युवकों को काफी चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों युवक एक दूसरे पर मारपीट व हमले का आरोप लगा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

