देहरादून,07 दिसंबर (आरएनएस)। नई टिहरी। नागरिक मंच ने नगर की समस्याओं को लेकर बौराड़ी मिलन केंद्र में मासिक बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने कहा कि हनुमंच राव कमेटी की सिफारिशों को लागू कर बांध विस्थापित शहर नई टिहरी में बिजली व पानी के बिलों को माफ किया जाना चाहिए। कहा कि जल संस्थान वसूली कर पानी के बिलों के लिए परेशान कर रहा है। जिसके लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे। चाहे इसके लिए हड़ताल ही क्यों न करनी पड़े। रविवार को आयोजित बैठक में पीडी नौटियाल ने कहा कि रीह-घुत्तु पेयजल योजना कार्यप्रगति की जानकारी सरकार महकमों से ली जाय। उन्होंने नगर पालिका के बेहतर कामों को सराहा। डा यूएस नेगी ने कहा कि नई टिहरी में मेला मई के महीने में किया जाना चाहिए। श्रीपाल सिंह ने बैठक में कहा कि पानीके बिलों में गड़बड़ी की जा रही है। जो ठीक नहीं है। इसके साथ ही नगर की आंतिरक सड़कों ठीक किया जाना चाहिए। चिंतामणी थपलियाल ने कहा कि सभी विभागों को जिला मुख्यालय में लाया जाना चाहिए। जिससे आम लोगों की परेशानियां कम होंगी। हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग भी की। भगवान सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय पर मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द हो। इसके लिए सभी लोग एक जुट हों। गुरूदत्त डोभाल ने कहा कि बौराड़ी में खाता-खतौनी की नकल सेक्टर वाईज बनाई जाय। शादी विवाह व अन्य समारोह में डीजे 10 बजे के बाद बंद करने भी मांग की गई। रीह-घुत्तु से पीने का पानी देने की मांग की गई, पेयजल योजनाओं के पुर्नगठन का विरोध भी किया गया। इस मौके पर नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर उनियाल, चतर सिंह चौहान, कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, त्रिलोक रमोला, यूएस नेगी, जगजीत सिंह नेगी, नरोत्तम जखमोला, पीडी नौटियाल, भगवान देई तोपवाल, चिंतामणी, सीपी डबराल, करम सिंह तोपवाल, बीपी बधानी, शिव सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

