ऋषिकेश,07 दिसंबर (आरएनएस)। चंद्रभागा तिराहे पर रविवार सुबह एक मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़े स्कूटर में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी और रेत फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच स्कूटर का इंजन जलकर राख हो गया। यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। तिराहे पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान के कर्मचारी रोजाना की तरह काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक एक स्कूटर में आग लग गई। स्कूटर जलते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी दुकानदारों ने पानी और रेत फेंककर किसी तरह से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने स्कूटर रिपेयरिंग के लिए दिया था। रविवार सुबह वह स्कूटर लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसकी आंखों के सामने ही स्कूटर का इंजन जल गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

