ऋषिकेश,07 दिसंबर (आरएनएस)। श्री दर्शन महाविद्यालय में रविवार को आयोजित समारोह में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। रामझूला स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय में सम्मान समारोह हुआ, जिसका शुभारंभ प्रबंधक संजय शास्त्री, अध्यक्ष वंशीधर पोखरियाल तथा प्रधानाचार्य सत्येश्वर प्रसाद डिमरी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सतेश्वर प्रसाद डिमरी ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग भाषण में अक्षित बहुगुणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत नाटक में केशव पुरोहित, देवेश मटियाल, रितेश अमोली, नवल किशोर, यश वर्धन भारद्वाज, अजीत बडोनी, अंशुल डबराल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में सिद्धांत गौनियाल, अभिनव मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग भाषण में वंश भट्ट ने तृतीय स्थान, वाद-विवाद में यश शंकर, अनुज पोखरियाल ने तृतीय स्थान, संस्कृत नाटक में अंशुल पांडेय, वंश भट्ट, आयुष सिलस्वाल, केशव गैरोला, अनुज पोखरियाल, आदित्य राज पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहा कि इन सभी ने आचार्य आशीष जुयाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसलिए आचार्य आशीष जुयाल को भी सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. सुशील नौटियाल, डॉ. शांति प्रसाद मैठानी, डॉ. हर्षानंद उनियाल, अनूप सिंह रावत, संदीप कुकरेती, सीमा, कमल डिमरी, गोपी सिलस्वाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

