ऋषिकेश,07 दिसंबर (आरएनएस)। सिख समुदाय के लोगों ने रविवार को कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर सिख समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। रविवार को माजरीग्रांट चौक पर सिख समाज के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने प्रतीकात्मक पुतले के साथ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिख समाज से जुड़े राजकुमार राज ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा बीते रोज सिख समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई, जिससे सभी में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि सिख समुदाय सम्मान, सेवा और भाईचारे की पहचान है और किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेता को तत्काल सार्वजनिक माफी मांगी जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जसविंदर सिंह डाली ने कहा कि यह बयान केवल सिख समाज पर नहीं, बल्कि प्रदेश की सामाजिक सद्भावना पर सीधा हमला है। हमारी पहचान सेवा और बलिदान की है,इसलिए अपमानजनक भाषा को हम किसी भी रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए, वरना सिख समाज अपनी एकजुटता के साथ अगला कदम तय करेगा। पुतला दहन करने वालों में सरदार गुरजीत सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार साहब सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार जसविंदर सिंह डाली, सरदार अजीत सिंह, जोशी, सरदार अवतार सिंह, सरदार तरसेम सिंह, सरदार विक्रम सिंह, सरदार रमनदीप सिंह, प्रताप सिंह बस्सी, महेंद्र सिंह, आयुष कुमार आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

