रिषिकेष,07 दिसंबर (आरएनएस)। ऋषिकेश निवासी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक गौतम नौटियाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात में हुई चर्चा को साझा किया। ऋषिकेश निवासी गौतम नौटियाल ने बताया कि वह दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिले। यह मुलाक़ात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि चार घंटे का एक ऐसा गहन संवाद था। जिसने गौतम नौटियाल के राजनीतिक जीवन, सोच और जनसेवा की दिशा को नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से उन्हें न केवल सीखने का अवसर मिला, बल्कि इस संवाद के माध्यम से अपने भीतर की क्षमता, मन की स्थिरता और सत्य के मार्ग पर दृढ़ रहने की अद्भुत सीख प्राप्त हुई। कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार, सरलता और हर व्यक्ति के जीवन को समझने का प्रयास बेहद प्रेरणादायक रहा। कहा कि उत्तराखंड की राजनीति, बेरोजग़ारी, पेपर लीक, युवाओं की चुनौतियों, इंडिगो फ्लाइट की अव्यवस्था से लेकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक राहुल गांधी ने हर विषय पर गंभीर और अध्ययन आधारित चर्चा की। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत से रोकने के कारणों से लेकर आगे की राजनीतिक रणनीति तक, संवाद अत्यंत व्यापक रहा। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस निकम्मी सरकार द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

