उत्तरकाशी,07 दिसंबर (आरएनएस)। भटवाड़ी ब्लॉक के साल्ड गांव में आगामी 14 दिसम्बर से प्ररांभ होने जा रही क्रीड़ा प्रतियोगिता में वरूणाघाटी क्षेत्र की महिलायें प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखायेंगी। जगन्नाथ धाम खेल एवं जलकल्याण समिति की ओर से महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन कर उनको निशुल्क प्रवेश का अवसर दिया है। नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते जगन्नाथ धाम खेल एवं जलकल्याण समिति साल्ड के अध्क्ष अजय राणा ने बताया कि पहली बार वरूणाघाटी क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं सहित ग्रामीण महिलाओं को भी अवसर दिया गया है। समिति के सरंक्षक बलवीर राणा ने प्रतिभाग करने वाली महिलाओं के लिए विलुप्त हो रहे पांरपरिक खेल रस्सा कस, पिठ्ठाग्राम, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगितायें रखी गई है। जिसमें वरुणाघाटी के करीब 10 गांव की महिला मंगल दल और युवतियों का आमंत्रण दिया गया है। इन सभी खेलों में महिलाओं के प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके साथ ही अन्य ग्रामीण और ओपन वर्ग में वॉलीबाल, लूडो, कैरम और शतरंज आदि प्रतियोगिताएं रखी गई है। इसमें जनपद के सभी क्षेत्रों और विद्यालयों से टीमों का आमंत्रित किया गया है। । प्रतियोगिता के दौरान वरुणघाटी के स्थानीय लोककलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष अवधेश नौटियाल, अनिल सेमवाल, पृथ्वी नैथानी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

