विकासनगर,07 दिसंबर (आरएनएस)। स्वच्छ भारत, सुंदर भारत समिति की ओर से रविवार को भाऊवाला क्षेत्र में स्वच्छता, नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। पंचायत भवन से शुरु हुई रैली राजावाला स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां अमर शहीद टीकम सिंह नेगी व अमर शहीद संदीप थापा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। रैली में शामिल लोगों ने जीवन जीवन में नशा न करने तथा नशे के उन्मूलन में अपना सहयोग प्रदान करने, यातायात के नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचने के लिए जागरूक किया। रैली में शामिल दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है, जिससे युवा अपनी ऊर्जा का प्रयोग निर्माण कार्यों में लगा सके। कहा कि अधिकांश युवा नशे की लत के चलते खुद का भविष्य बर्बाद करने के साथ ही समाज में विकृतियां भी पैदा कर रहे हैं, जिससे समाज का विकास अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने ग्रामीण बस्तियों में युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए युवाओं को अपने हुनर का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। समिति के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण बस्तियों में रैली निकालने के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सफाई के प्रति सचेत रहने को भी कहा। रैली में समिति के संस्थापक डॉ. धीरज जोशी, ग्राम प्रधान संगीता चौहान, जिल पंचायत सदस्य हुकुम सिंह पाल, भजापा जिला महामंत्री अमित डबराल, यशपाल नेगी, कैलाश चौहान आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

