बीजिंग 08 दिसंबर । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया अब केवल चैटजीपीटी या कोडिंग तक सीमित नहीं रह गई है। टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने तकनीक की दुनिया में एक ऐसा धमाका किया है, जिसने स्मार्टफोन के भविष्य को लेकर बहस छेड़ दी है। कंपनी ने हाल ही में एक ऐसे ्रढ्ढ स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप (प्रारंभिक मॉडल) से पर्दा उठाया है, जो किसी साइंस फिक्शन फिल्म की तरह काम करता है। यह फोन सिर्फ आपके आदेश का पालन नहीं करता, बल्कि एक इंसान की तरह खुद मोबाइल चलाता है। इस तकनीक को देखने के बाद जहां टेक एक्सपर्ट्स हैरान हैं, वहीं आम लोगों ने इसे निजता के लिए ‘खतरनाकÓ करार दिया है।
बाइटडांस ने इस फोन में अपना खुद का डेवलप किया हुआ ‘ष्ठशह्वड्ढड्डश ्रढ्ढ एजेंटÓ फिट किया है। यह सिस्टम इतना एडवांस है कि यह यूजर्स की मोबाइल स्क्रीन को ‘देखÓ सकता है और समझ सकता है। जिस तरह आप अपनी उंगलियों से फोन टच करके फूड ऑर्डर करते हैं या टिकट बुक करते हैं, यह एआई एजेंट आपके लिए वही काम बिना स्क्रीन को छुए कर देगा। शेन्ज़ेन स्थित बिजनेसमैन टेलर ओगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे इस तकनीक का डेमो देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है र्कि ंञ्जश्व की नूबिया ब्रांड के फोन में इंस्टॉल यह सिस्टम वॉयस कमांड मिलते ही खुद ऐप्स ओपन करता है, स्क्रॉल करता है और टास्क पूरा करता है। यह मौजूदा वॉयस असिस्टेंट जैसे सिरी (स्द्बह्म्द्ब), एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट से बिल्कुल अलग है, क्योंकि पुराने असिस्टेंट सिर्फ कमांड पर ऐप खोलते थे, जबकि यह नया एआई इंसान की तरह ऐप को ‘ऑपरेटÓ करता है।
हालांकि, फोन के ‘खुद सोचने और काम करनेÓ की इस क्षमता ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर एआई के पास फोन का पूरा कंट्रोल होगा, तो बैंकिंग और निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है। इसी डर को देखते हुए बाइटडांस कथित तौर पर कमर्शियल लॉन्च से पहले इसके फीचर्स में कटौती करने की योजना बना रही है, ताकि यह संवेदनशील डेटा तक सीधी पहुंच न बना सके। फिलहाल यह टेक्नोलॉजी एक कस्टमाइज्ड एंड्रॉयड वर्जन पर काम कर रही है और बाइटडांस के इन-हाउस लार्ज लैंग्वेज मॉडल इकोसिस्टम का हिस्सा है। कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस फोन को आम जनता के लिए बाजार में कब उतारा जाएगा।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

