यूके्रन ,08 दिसंबर । रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। अमेरिका के निवर्तमान यूक्रेन विशेष दूत कीथ केलॉग ने संकेत दिए हैं कि लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के समाधान की दिशा में चर्चाएँ अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी हैं। उनके अनुसार, युद्ध समाप्त करने वाला संभावित समझौता अब सचमुच बेहद नज़दीक है।
केलॉग ने बताया कि फिलहाल दो प्रमुख मुद्दों पर बातचीत जारी है—डोनबास क्षेत्र का भविष्य और यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थिति, जो इस समय रूसी नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये दोनों क्षेत्रीय विवाद ही शांति प्रक्रिया की अंतिम बाधाएँ हैं।
बता दें कि पिछले महीने अमेरिका का 28 प्वाइंट्स वाला शुरुआती शांति प्रस्ताव लीक हो गया था, जिससे यूक्रेन और यूरोपीय अधिकारियों में भारी बेचैनी फैल गई थी। उनका कहना था कि यह ड्राफ्ट मॉस्को की मुख्य मांगों ( नाटो में यूक्रेन की सदस्यता पर पूरी रोक, यूक्रेन के लगभग पांचवें हिस्से पर रूसी कब्जे को मान्यता और यूक्रेनी सेना के आकार व हथियारों पर सख्त पाबंदी) के आगे लगभग पूरी तरह झुक गया है।
क्रेमलिन के अनुसार अब यह प्रस्ताव 27 प्वाइंट्स का रह गया है और चार अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है; अभी तक इसकी सटीक सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है। लीक हुए शुरुआती अमेरिकी मसौदे के अनुसार, जापोरिज्जिया न्यूक्लियर प्लांट (जिसके सभी रिएक्टर अभी बंद हैं) को ढ्ढ्रश्व्र की निगरानी में दोबारा चालू किया जाएगा और वहां पैदा होने वाली बिजली को रूस और यूक्रेन के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा।
वर्तमान में रूस यूक्रेन के कुल क्षेत्रफल का 19.2त्न हिस्सा अपने कब्जे में रखता है, जिसमें 2014 में कब्जाया गया क्रीमिया, पूरा लुहान्स्क, डोनेट्स्क का 80त्न से ज्यादा हिस्सा है। इसके अलावा खेरसॉन और जापोरिज्जिया का करीब 75त्न, साथ ही खार्किव, सुमी, मायकोलाइव और द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों के कुछ हिस्से शामिल हैं। बता दें कि रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर पर आक्रमण किया था। यह हमला डोनबास (डोनेट्स्क और लुहान्स्क) में रूसी समर्थित अलगाववादियों और यूक्रेनी सेनाओं के बीच 2014 से चल रहे आठ साल के संघर्ष के बाद हुआ था।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

