प्रयागराज 8दिसंबर (आरएनएस )। पिछले कई दिनों से विवाद में रहने वाले रविकांत चौहान का पीछा विवाद नहीं छोड़ रहे हैं इसका ताजा उदाहरण जिस संस्था को वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अप्रूव्ड बॉडी बताते थे उस संस्था से रविकांत चौहान को उनके द्वारा की जा रही अवमानना बिना किसी प्रस्ताव बिना किसी की सलाह मशवरा मनगढ़ंत टूर्नामेंट का आयोजन प्रायोजकों से बड़े पैमाने पर उठाए गए पैसे का दुरुपयोग एवं घोटालों को देखते बर्खास्त कर दिया गया।
डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुमित जैन ने बीसीसीआई को अवगत कराया की रविकांत चौहान द्वारा स्वयं को डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया का जनरल सेक्रेटरी बताया जा रहा है जबकि वह इस पद पर नहीं है। क्योंकि उनकी बेसिक संस्था फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने तमाम घोटाले में लिप्तता तथा आगरा में पुलिस में दर्ज मुकदमे को संज्ञान में लेते हुए रविकांत चौहान को संस्था से हटा दिया तथा स्वयं को अंब्रेला संगठन कहने वाली संस्था डिफरेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया से नाता समाप्त कर लिया। ऐसी स्थिति में अंब्रेला संगठन किसी व्यक्तिगत व्यक्ति की संस्था नहीं है बल्कि भारत के विभिन्न समूहों को जोड़कर बनाई गई संस्था थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

