प्रयागराज 8 दिसंबर (आरएनएस )। डा.अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के तत्वधान में यमुनापार को जिला घोषित करने, उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की उपजाति कोल को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, विधानसभा बारा और कोरांव को अनुसूचित जनजाति हेतु सुरक्षित करने आदि मांगों को लेकर सोमवार 08 दिसम्बर से लेकर आगामी 19 दिसम्बर तक यमुनापार की तहसील करछना थाना करछना, कौंधियारा, स्थित दसों गांवों में संविधान के सम्मान में संविधान पदयात्रा निकाली जा रही है।
इसके क्रम में सोमवार को संविधान जागरूकता बैठक के बाद सात सूत्रीय मांगों को लेकर संविधान पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा आगामी 20 दिसम्बर को करछना तहसील में होगा। करछना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में अपने अपने गांवों का मुख्यमंत्री के आदेश का भूमिहीनों में आवासीय और कृषि कार्य का पट्टा के आदेश का क्रियान्वयन कराने का प्रार्थना पत्र तो दिया ही जाएगा साथ ही साथ महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल तथा माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी करछना को सौंपा जायेगा।
संविधान पदयात्रा में भोला, राजेन्द्र प्रसाद, कान्ति, उमा देवी, लहुरा, श्याम कुमारी, सतनी, सूर्य कली, मनोरमा, मोनी, संगीता, सच्ची देवी, कुसुम देवी, रन्नो, फूलकली, निर्मला, विमला, निर्जला, ऊषा, गुलाब कली, धर्मा, कमला, सीमा, उर्मिला, सुन्दरी, रीता, सुधरा, रेखा, कुसुम, नीरज देवी, शांति, गुलाब कली, राम कली, धनेश्वरी, राम सवारी के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

