लखनऊ 8 दिसंबर (आरएनएस )। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को थाना मानकनगर पुलिस टीम ने बाराबिरवा चौराहे पर स्थित पिंक बूथ 23 पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 30 से 40 महिला यात्रियों और बच्चों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।मिशन शक्ति पहल के तहत पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में लखनऊ के 54 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जहाँ 01 निरीक्षक, 01 अतिरिक्त निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक तथा 01 महिला उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। इन केंद्रों पर आने वाली महिलाओं की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलतापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।बाराबिरवा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी महिला एसआई पूजा पाल, एसआई अंकित कुमार तथा महिला हेड कांस्टेबल गोमती देवी की टीम मौजूद रही। टीम ने महिलाओं और बच्चों को महिला अपराध, साइबर अपराध, ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल (मोबाइल चोरी/गुम होने की ऑनलाइन रिपोर्टिंग), यूपी कॉप ऐप और अन्य डिजिटल सुरक्षा साधनों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन और 1076 जैसी आवश्यक हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने, अजनबियों से सावधान रहने और आवश्यक स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की सलाह दी गई। प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं महिलाओं से संबंधित विशेष सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका को भी प्रमुखता से समझाया गया, जहाँ महिलाओं की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जाती है और जरूरत पडऩे पर कानूनी व मनोवैज्ञानिक सहायता भी प्रदान की जाती है।बाराबिरवा चौराहे पर पिंक बूथ पर आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों के अनुरूप रहा। इस पहल ने न केवल महिलाओं और बच्चों को जानकारी से सशक्त किया, बल्कि पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास का सेतु भी मजबूत किया। सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार के नियमित आयोजन सुरक्षित और जागरूक समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

