लखनऊ 8 दिसंबर (आरएनएस )। उत्तरी जोन के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित वन्य जीव ‘फ्लाइंग फॉक्सÓ (विशालकाय चमगादड़) का अवैध शिकार करने वाले दो शिकारियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी एक बोरी में चमगादड़ों को भरकर ले जा रहे थे, जिनमें 02 जीवित और 20 मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस ने मौके से एक शिकारी जाल, रस्सी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।सोमवार को उपनिरीक्षक धरणीधर राय अपनी टीम के साथ दरोगा चक्की चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास रखी पीली बोरी में बड़ी संख्या में चमगादड़ मिले। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल (23 वर्ष) निवासी भाईदासखेड़ा तथा विशाल (19 वर्ष) निवासी भिखारीखेड़ा, थाना रहीमाबाद के रूप में हुई। दोनों मजदूरी का कार्य करते हैं।सूचना पर मौके पर बुलाए गए वन विभाग के डीप्टी रेंजर देवेश परांजपे ने पुष्टि की कि बरामद किए गए फ्लाइंग फॉक्स वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति हैं, जिनका शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।दोनों आरोपियों को बरामद चमगादड़ों, जाल, रस्सी और मोटरसाइकिल क्क32 रुरु 6278 सहित थाना लाई गई। मोटरसाइकिल के वैध कागजात न मिलने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रहीमाबाद में मुकदमा संख्या 180/2025 के तहत धारा 9/51/39/48(्र) भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई आरंभ कर दी है।गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का पालन किया गया। दोनों आरोपियों को कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धरणीधर राय और आरक्षी सुरेश कुमार गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

