देहरादून,09 दिसंबर (आरएनएस)। रोटरी मसूरी के तत्वावधान में आयोजित रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स शील्ड रायला में साइबर क्राइम से बचने और बचाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया।विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन, भूकंप, अग्नि, धरती धंसने खिसकने, बाढ़ आदि के बारे में जागरूक किया गया, नयी मोटर व्हीकल ऐक्ट की जानकारी दी गई। साइबर क्राइम से बचने और बचाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, नशीले पदार्थों से दूर रखकर औरों को जागरूक करना और बचने के रास्ते के बारे में चर्चा हुई आदि। रोटरी का लक्ष्य है की युवाओं में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो जिससे वह बेहतर नागरिक बनकर देश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर राजू सहाय, सुशील सिंह कैंतुरा आपदा प्रबंधन, डॉक्टर फराह अहमद खान नशा उन्मूलन, संभागयीय परिवहन अधिकारी पपनई मोटर व्हीकल ऐक्ट, पुलिस साइबर क्राइम से गिरीश, अमित रावत, व संयोगिता रावत ने छात्र छात्राओं को अपने विषय पर जानकारी दी। इसमें दो विद्यालयों आरएन भार्गव इंटर कालेज व मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज के 110 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स, रायला रोटरी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित युवाओं के लिए एक नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो 14-30 वर्ष की आयु के युवाओं को चरित्र और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर देता है। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल, मनोरंजन त्रिपाठी, रजत अग्रवाल, अश्विनी मित्तल, शैलेन्द्र करनवाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

