० छग में अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन प्रमुख दावेदार
० शीघ्र ही ऊर्जा विभाग जारी करेगा नोटिस
रायपुर, 10 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सत्ता के गलियारों में उठापटक चल रही है। अभी तक ऊर्जा विभाग द्वारा इस संबंध में कोई अधिकृत आदेश नहीं दिया गया है लेकिन पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन इस पद के लिए सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं।
राज्य में छग विद्युत प्राधिकरण की स्थापना बिजली की टेरिफ एवं अन्य कार्यों के लिए इसकी स्थापना की गई है। फिलहाल बिजली की टेरिफ को लेकर आयोग एक बार फिर से चर्चा में है। ज्ञात रहे राज्य शासन ने पहले 400 यूनिट तक बिजली हॉफ करने की घोषणा की थी इसके पश्चात नई सरकार ने 100 यूनिट कर दिया। इसके पश्चात अब 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने की घोषणा की गई है लेकिन इसमें ऊर्जा प्रभार जोड़ दिया जाता है जिसके कारण विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
छग विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष का चयन अन्य राज्य में हो गया है। इसलिए यहां पर यह पद रिक्त है। वर्तमान में लॉ सदस्य के रूप में विवेक गनौद वाले काम कर रहे है वहीं सचिव के रूप में सूर्यकुमार शुक्ला पदस्थ है। राज्य में छग विद्युत नियामक आयोग के पद के लिए इंजीनियरिंग पास होना भी एक अर्हता माना गया है। इसके पूर्व आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। अलग अलग राज्य में अलग अलग मापदंड बनाये गये है। ऊर्जा विभाग के अनुसार छग विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कोई अधिकृत आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन महत्वाकांक्षी लोग इस पद के लिए अपनी सिफरिशें लगवा रहे हैं।
शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

