० खैरागढ़ छुईखदान, गंडई जिले में इस संयंत्र के कारण भू जल स्तर गिरने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया विरोध
रायपुर, 10 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा छुईखदान खैरागढ़ गंडई जिले में श्री सीमेंट के लिए चूना खदान के लिए आयोजित जन सुनवाई के विरोध को देखते हुए वहां पर अब आगामी आदेश तक जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है।
पर्यावरण संरक्षण मंडल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों स्थानीय नेताओं ने छुईखदान गंडई जिले में आयोजित श्री सीमेंट के लिए आयोजित की गई जनसुनवाई को लेकर भारी विरोध किया था। जिसके चलते यह सुनवाई नहीं हो पाई है। छग में इस समय विभिन्न लौह अयस्क खदानों का जमकर विरोध हो रहा है। अंबिकापुर में अमेरा कोल परियोजना में जनसुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था हो गई थी। इसके पश्चात एक उद्योग समूह द्वारा रायगढ़ के छाल में लौह अयस्क खदान की सुनवाई आयोजित की गई थी यहां पर भाजपा नेता ने जनसुनवाई गांव के आसपास ही नाला बना दिया था। जिसके कारण यहां पर पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी नहीं पहुंच पाये। जिसके कारण जनसुनवाई नहीं हो पाई।
फर्शी खदान के लिए गरियाबंद में होगी जनसुनवाई
छग पर्यावरण मंडल द्वारा मेसर्स बरभाठा फ्लेग स्टोन क्वारी खदान प्रोपाइटर सैयद जब्बार अली ग्राम बरभाठा राजिम तहसील गरियाबंद में खसरा नंबर 26.31 में कुल रकबा .98 हैक्टर में फर्शी खदान के लिए लोग सुनवाई 9 जनवरी 26 को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत बरभाठा तहसील में होगी। भारत सरकार के पर्यावरण मंडल द्वारा इस सुनवाई के लिए अनुमति प्राप्त हो गई है। गरियाबंद कलेक्टर के निर्देश पर छग पर्यावरण मंडल न्यू आफिस बिल्डिंग नंबर एक टाटीबंध में जनसुनवाई रखी गई है। ज्ञात रहे राजिम क्षेत्र में फर्शी खदान है। कोपरा सहित कई अन्य स्थानों पर फर्शी खदान संचालित है।
शर्मा
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

