0-सोनाखान के कार्यक्रम में पहुंच मुख्यमंत्री
रायपुर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य स्थानों शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ सोनाखान पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा वे महान जननायक थे।
मिली जानकारी के अनुसार आज राजधानी के जयस्तम्भ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती पर उनके प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया और देशभक्ति गीत गाया गया। सर्व समाज के लोगों ने कहा कि वीर नारायण सिंह एक महान योद्धा थे, उन्होंने गरीबों और कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ी थी। सोना खान में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भी वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, अन्याय के प्रतिरोध और वंचित वर्गों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोनाखान के ज़मींदार परिवार में जन्म लेकर भी शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सदैव आदिवासियों, किसानों और गरीब परिवारों के संघर्षों से जुड़ा रहा। वर्ष 1856 के विकट अकाल में जब आमजन भूख से त्रस्त थे, तब उन्होंने मानवता को सर्वोपरि रखते हुए अनाज गोदाम का अनाज गरीबों में वितरित कर त्याग, करुणा और साहस की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।
ज्ञात रहे अंग्रेजों ने शहीद वीर नारायण सिंह को क्रुर सजा देते हुए जय स्तम्भ चौक में फांसी पर लटका दिया था, इसलिए इसका नाम जयस्तम्भ चौक पड़ा।
आर. शर्मा
०००

