0 नगर निगम में बिना दशा दिशा तय किए खर्च किए जा रहे जनता का पैसा
रायपुर, 10 दिसंबर (आरएनएस)। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने नगर निगम में व्याप्त आर्थिक संकट एवं अनियमितता के विरोध में धरना दिया।
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि नगर निगम में बिना कोई योजना बनाए खर्च किया जा रहा है। महापौर की दशा और दिशा तय नहीं है। जिसके कारण सरकार के द्वारा दिए गए वित्तीय सहायता का दुरूपयोग हो रहा है। आकाश तिवारी ने आज महात्मा गांधी सदन के सामने धरना दिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के कई पार्षद शामिल हुए।
नेता प्रतिपक्ष इस समय वर्तमार महापौर की जनविरोधी नीति एवं कार्यक्रमों के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर आबंटित राशि के दुरूपयोग के विरूद्ध धरना दिया था। इस समय आकाश तिवारी नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल कर रहे हैं।
आर.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

