0 प्राइवेट टैक्सी एवं बस से होंगे रवाना
रायपुर, 10 दिसंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के निर्वाचित विधायक, पार्षद, जिलाध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता 14 दिसंबर को दिल्ली में मतदाता सूची के गहन परिक्षण (एसआईआर) के विरूद्ध विशाल प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि देश में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा कांग्रेस ने दिया है, जिसके तहत अब 14 दिसंबर को अखिल भारतीय के स्तर पर नई दिल्ली में धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिलाध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हवाई जहाज तथा ट्रेन सेवाएं बाधित हैं। इसलिए हम प्राईवेट टैक्सी एवं बस लेकर दिल्ली की ओर कुच करेंगे।
प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एसआईआर का विरोध जारी है। छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी। कुल मतदाता केन्द्र के अनुसार बीएलओ बनाए गएह हैं। मतदाता सूची 2003 को इसका आधार बनाया गया है। रायपुर में मोहल्ला बदलने वाले तथा शहर से विवाहिता महिलाएं अन्य स्थानों पर चली जाती है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समय बीएलओ के द्वारा राजनीतिक दलों के एजेंट भी इसे सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
आर.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

