= सुरेश मिनोचा =
एमसीबी, 10 दिसंबर (आरएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा एमसीबी जिले में विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 19 करोड़ रुपए से अधिक राशि की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि में नगर पालिक निगम चिरमिरी को 9 करोड़ 72 लाख रुपए, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ को 6 करोड़ 48 लाख रुपए तथा नगर पंचायत झगराखंड को 3 करोड़ रुपए शामिल हैं। यह राशि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, रोशनी तथा अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए मिली स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि मनेंद्रगढ़ क्षेत्र की अधोसंरचना को और सुदृढ़ करेगी तथा स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

